जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 17 को
जींद। जिला कुश्ती संघ द्वारा आगामी 17 दिसंबर को जिला स्तरीय जूनियर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला कुश्ती संघ के सचिव जगदीश चंद्र ने बताया कुश्ती प्रतियोगिता अर्जुन स्टेडियम में आयोजित होगी और प्रतियोगिता में लड़के और लड़कियां दोनों वर्गों की कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाएगा।