फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन वापस करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
पराली जलाने वाले किसान नहीं भरेंगे जुर्माना : भाकियू
विज्ञापन

हैबतपुर की पंचायती जमीन वापस करे सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारतीय किसान यूनियन की बैठक शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि पराली जलाने वाले किसान कोई भी जुर्माना नहीं भरेंगे, यदि सरकार ने इन किसानों पर कार्रवाई की तो यूनियन जबरदस्त विरोध करेगी।
विज्ञापन

छज्जूराम कंडेला ने कहा कि जिन किसानों ने पराली जलाई है, उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। भारतीय किसान यूनियन उनके साथ खड़ी है। किसानों पर कोई भी ज्यादती नहीं होने दी जाएगी। बैठक में कहा गया कि वेटनरी पॉलीक्लीनिक में अभी तक पशु जांच की कोई भी मशीन नहीं आई है, लेकिन सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही हैं। यह सभी दावे सरकार के खोखले साबित हो रहे हैं। भाकियू ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि गांव हैबतपुर में जो पंचायती जमीन मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए दी थी, उसे वापस लौटाए या उस पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करे। प्रशासन ने इस जमीन पर चारे की बिजाई कर दी है, यदि प्रशासन को चारे की बिजाई ही करनी है तो कोई और जमीन देख ले। यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो पंचायत इस जमीन को वापस ले लेगी। बैठक को प्रकाश लोहान, रामफल बाबा, रामफल नंबरदार, दिलबाग सिंह जागलान, सुहागा मिलकपुर और प्रेस प्रवक्ता सूरजमल अहलावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें