फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना।
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन 16 नवंबर को सिविल सर्जन जींद को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपेंगी। सरकार की वादा खिलाफी नीतियों व 25 अगस्त 2015 को सरकार के साथ हुए समझौते को लागू न करने के विरोध में ब्लॉक उचाना बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकारिणी की मींटिग ब्लॉक प्रधान दर्शन कुमार की अध्यक्षता में नेहरू पार्क नरवाना में हुई। इसमें सरकार को चेताया कि यदि स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी गई तो कर्मचारी 10 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री आवास का घेराव करेंगे। कर्मचारी किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। मुख्य मांगों में ग्रेड पे 10300 जमा 4200 करना आरसीएच कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन व नियमित भर्ती शामिल है। मींटिग में ज्ञापन देने व प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर भाग लेने बारे चर्चा की। इस अवसर पर ब्लॉक उचाना कार्यकारिणी के सचिव सनोज, कैशियर जगबीर, उपप्रधान सुनीता देवी, सह सचिव सत्यवान, उषा वर्मा व ब्लॉक उचाना पूर्व प्रधान बलजीत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें