फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
भारतीय किसान संघ जींद के नेतृत्व में चल रहा धरना 34वे दिन भी जारी रहा। रविवार को धरने की अध्यक्षता रणधीर सिंह असरफगढ़ ने की। धरने पर बैठे किसानों ने सरकार का पुतला जलाकर रोष जताया और कहा कि सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। उनकी जमीन को कौड़ियों के भाव लिया हुआ है। मुआवजा बढ़ाने की मांग को लेकर किसान पिछले एक माह से धरने पर बैठे है, लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं हे। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि आज पुतला फूंककर अंतिम बार सरकार को चेतावनी दी गई है अब बिना कोई सूचना दिए हुए बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। धरने पर गुरदेव संधु, मोहब्बत सिंह, कृष्ण असरफगढ़, राजकुमार, वजीर सिंह, रामकुमार बिरौली, टेकराम, सुखविंद्र, राहुल, सुरेश बिशनपुरा मौजूद था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें