नरवाना। प्रयुर्षण पर्व के दौरान हरियाणा सरकार के आदेशानुसार शहर के सभी स्लाटर हाउस एवं मीट की दुकानें बंद करवाने के लिए बुधवार को एसएस जैन सभा का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम डॉ. किरण सिंह से मिला व ज्ञापन सौंपकर अपील की कि 26 अगस्त को सवत्सरी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन जैन एवं श्रद्धालु त्याग, तपस्या, व्रत स्थानक में गुरुओं के सानिध्य में रहकर समसायिक संवर एवं ज्ञानार्धन करेंगे। गौरतलब है कि पतराम नगर स्थित एसएस जैन स्थानक नरवाना में संघशास्ता गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के सुशिष्य कविरतन गुरुदेव सुनील मुनि महाराज, प्रवचनकार विरेंद्र मुनि महाराज एवं श्री अहर्म मुनि महाराज ठाणे-ठाण का चतुर्मास चल रहा है। चातुर्मास के अंतर्गत पर्वाधिराज प्रयुर्षण पर्व 26 अगस्त तक चलेगा। इस मौके पर एसएस जैन सभा के प्रधान नरेश जैन सच्चाखेड़ा, महामंत्री विमल जैन, सहमंत्री हरिओम जैन, कैशियर सुरेश जैन, सज्जन जैन, पिरथी चंद जैन, रामनिवास जैन, जयप्रकाश जैन, हिमांशु जैन व सोनू जैन उपस्थित मौजूद रहे।