जींद। गांव निर्जन स्थित अनाथ आश्रम से एक छात्र गायब हो गया। बाल कुंज की तरफ की तरफ से उसको ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस ने डायरेक्टर की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। गांव निर्जन स्थित प्रयास बाल कुंज के डायरेक्टर डॉ. राममेहर मलिक ने बताया कि अनाथ आश्रम में 11 वर्षीय अमन रहता है। तीन अगस्त को अमन अचानक बाल कुंज से गायब हो गया। जब इसका पता चला तो उसकी तलाश शुरू की, लेकिन आसपास पता करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।