नरवाना। रविवार को मोर पत्ती के रामदासिया मोहल्ला स्थित चौपाल की प्रबंधक कमेटी ने एक कार्यक्रम का आयोजन करके हरियाणा सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद भारत भूषण गर्ग को सम्मानित किया। भारत भूषण गर्ग ने कमेटी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर प्रधान सीताराम, उपप्रधान जय भगवान, बलवंत मडाड, किशनचंद, ताराचंद, हुकमचंद, धर्मचंद, धर्मबीर, राजकुमार, देवेंद्र कुमार, राजबीर, सुरेंद्र व सुनील मौजूद रहे।