जींद। युवा मंडल कंडेला और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में वीरवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर रेडक्रॉस सोसायटी की चेयरपर्सन डॉ. सदफ ने शिरकत की। अध्यक्षता रेडक्रॉस सचिव रवि हुड्डा ने की। शिविर में 41 युवाओं ने रक्तदान किया।
डॉ. सदफ ने कहा की कोई भी स्वस्थ इंसान तीन महीने बाद रक्तदान कर सकता है। सचिव रवि हुड्डा ने कहा कि रक्त से बड़ा कोई दान नहीं है। इसलिए निसंकोच होकर के रक्तदान करना चाहिए। युवा मंडल कंडेला प्रधान हरदीप कंडेला ने कहा कि युवा साथियों को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रशिक्षक अधिकारी सुनील दत्त, जगबीर सिंह श्योकंद, प्रदीप दरियावाला, प्रधान हरदीप कंडेला, उप प्रधान राकेश कंडेला, संयोजक बिट्टू कंडेला, प्रमुख सलाहकार नरेंद्र शर्मा, प्रवीण शर्मा, संजीत कंडेला, कपिल रेढू, राहुल प्रजापत मौजूद थे।