22जेएनडी16: रेड क्रॉस शिविर में रक्तदान करते युवक। स्रोत संस्था
जींद। युवा विकास समिति और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की तरफ से वीरवार को रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य चेकअप कैंप का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीसी प्रदीप कुमार ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है।
युवा विकास समिति बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। युवा विकास समिति के महासचिव विनोद शर्मा व संयोजक प्रवीण सैनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में 41 युवाओं ने रक्तदान किया है और स्वस्थ चेकअप कैंप में 60 लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। इस अवसर पर धर्मराज जागलान ,नर्सिंग ऑफिसर मनीषा बरसाना राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान सुखबीर, कंप्यूटर सेंटर कृष्ण दहिया, डॉ. दिनेश, सरोज, पूनम और पिंकी मौजूद रहीं। संवाद