फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में 40 दिव्यांगजनों का हुआ पंजीकरण

Tue, 17 Feb 2026 10:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी22 :शिविर में पंजीकरण करवाने पहुंचे दिव्यांगजन। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वावधान में मंगलवार को नवदीप स्टेडियम में शिविर लगाया गया।
विज्ञापन

शिविर में पात्रों के पंजीकरण व परीक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई। 87 दिव्यांग शिविर में आए थे जिसमें से 40 पात्र लोगों का पंजीकरण हुआ है। जींद रेडक्रॉस से पहुंचे डॉ दिनेश ने बताया कि यह शिविर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एएलआईएमको) के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर के माध्यम से पात्रों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे जिसके अनुसार 17 फरवरी को नवदीप स्टेडियम, नरवाना में पंजीकरण व परीक्षण किया गया है। डॉ राजेश ने बताया कि 18 फरवरी को एसडीएम कार्यालय, सफीदों तथा 19 व 20 फरवरी को रेड क्रॉस भवन, जींद में भी शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु 60 वर्ष या उससे अधिक और मासिक आय 15 हजार रुपये से कम निर्धारित की गई है। दिव्यांगजनों के लिए न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणित होना आवश्यक है। मासिक आय 22,500 रुपये से कम होनी चाहिए। पात्रों को आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड (यदि उपलब्ध हो) तथा पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें