फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद विधानसभा क्षेत्र में रैली करने के लिए 4 स्थान तय

Sat, 31 Aug 2024 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि विधानसभा चुनाव के तहत मुख्य निर्वाचन अधिकारी की हिदायत के अनुसार चुनाव प्रचार के लिए रैली, जनसभा तथा होर्डिंग, बैनर के लिए जींद विधानसभा क्षेत्र के लिए जगह निर्धारित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जींद विधानसभा क्षेत्र में रैली के लिए चार जगह निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जींद शहर का एकलव्य स्टेडियम, रोहतक रोड स्थित नई अनाज मंडी, पुरानी अनाज मंडी, बीएसएनएल भवन के सामने स्थित हुडा ग्राउंड को रैली सभा के लिए तय किया गया है। सभी प्रत्याशी को विधानसभा चुनाव में रैली का आयोजन करने से पहले आरओ कम एसडीएम से अनुमति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि जींद विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंग, बैनर, जनसभा व प्रचार-प्रसार करने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में जगह निर्धारित की गई है। इन निर्धारित जगहों पर ही आरओ की अनुमति के साथ होर्डिंग्स और बैनर लगा सकेंगे।
जींद विधानसभा के शहरी क्षेत्र में बैनर और होर्डिंग्स लगाने के लिए सात स्थान निर्धारित किए गए हें। इनमें भिवानी रोड बाईपास, हांसी रोड बाईपास से हांसी चौक तक, गोहाना रोड बाईपास, रोहतक रोड बाईपास, सफीदों रोड बाईपास, पटियाला चौक तिकोना पार्क तथा भिवानी रोड निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में होर्डिंग्स, बैनर व रैली के लिए 34 जगह निर्धारित किए गए हैं। इनमें खेड़ी तलोड़ा, तलोड़ा, मनोहरपुर लोहचब, खूंगा, बरसाना, हैबतपुर, खोखरी, मांडोखेरी निर्जन, बोहतवाला, दालमवाला, अहिरका, कैरखेड़ी, रूपगढ़, जीतगढ़ झांझ खुर्द, झांझ कलां, बड़ोदा, बरसोला, जुलानी, संगतपुरा, दरियावाला, जाजवान, ढांडाखेड़ी, ईटल कलां, इंटल खुर्द, ईक्कस, जलालपुर कलां, जलालपुर खुर्द गांव में रैली के लिए सामान्य चौपाल और बैनर, होर्डिंग्स के लिए सामान्य चौपाल के सामने वाली खाली शामलात भूमि के स्थान का चुनाव हुआ है।
गांव श्रीरागखेड़ा में रैली के लिए पंचायत घर और बैनर, होर्डिंग के लिए पंचायत घर के सामने की खाली शामलात भूमि, गांव कंडेला में रैली के लिए सामान्य चबूतरा और होर्डिंग, बैनर के लिए चबूतरे के सामने की खाली शामलात भूमि, गांव अमरहेड़ी में रैली के लिए सामान्य चौक और बैनर, होर्डिंग के लिए सामान्य चौक के सामने की शामलात भूमि तथा गांव पिंडारा में रैली के लिए तीर्थ के पास एससी चौपाल और बैनर, होर्डिंग के लिए एससी चौपाल के सामने वाली शामलात भूमि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें