जींद। किनाना गांव के पास से 33 केवी लाइन का 3800 मीटर तार चोरी हो गया। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
बिजली निगम के एरिया इंचार्ज सुभाष चंद्र ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव किनाना के इंडस कॉलेज के पास से गोसाई खेड़ा की तरफ 33 केवी की लाइन बिछाई थी। यह लाइन अभी तक शुरू नहीं हो पाई थी। 20 मार्च की रात को चोर लाइन से 3800 मीटर तार चोरी कर ले गए। इससे बिजली निगम को चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। संवाद