फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 38 वर्षीय मनोज की मौत

विज्ञापन
02जेएनडी27:नागरिक अस्पताल जींद में शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। गोसाईं खेड़ा गांव के रविवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जींद के रोहतक रोड निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार किसी काम से जुलाना आए हुए थे। रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से जुलाना से जींद की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गोसाईं खेड़ा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही मनोज कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से भाग गया। बाइक सड़क पर गिरी होने के कारण अन्य गुजरते वाहनों की चपेट में आने से मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


वर्जन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के भाई विनोद की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। - संदीप कुमार, गतौली चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें