21जेएनडी05 : शिविर में रक्तदान करते युवा। स्रोत आयोजक
जींद। जलालपुर कलां गांव में मार्केटिंग बोर्ड के एसई नवीन दहिया की अध्यक्षता में लगे रक्तदान शिविर में युवाओं ने 36 यूनिट रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रबंधक एचपीसीएल राजीव कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम के आयोजक भगत अमित कुमार ने कहा कि इस तरह के शिविरों का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। यहां विशिष्ट अतिथियों के रूप में राष्ट्रपति अवॉर्डी सुभाष ढिगाना, नंदीशाला समिति के सचिव नंबरदार जयभगवान, रिटायर्ड एलडीएम पीएनबी बीएम पवार मौजूद रहे।