जींद। जिले की 25 अनाज मंडियों में अब तक 359621 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसके अलावा अब तक की आवक में जींद की अनाज मंडी पिछले वर्ष की तुलना में अब तक 59753 क्ंिवटल गेहूं ज्यादा खरीद चुकी है। मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए डीसी ने सभी खरीद एजेंसियों को उठान के निर्देश जारी किए हैं।
डीसी डॉ. मनोज कु मार ने मंगलवार को बताया कि अलेवा में 18382 मीट्रिक टन और उचाना अनाज मंडी में अब तक 29813 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। नरवाना में 31423 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई। पिल्लूखेड़ा की अनाज मंडी में 35373 मीट्रिक टन, जुलाना की अनाज मंडी में 32400 मीट्रिक टन, छातर की अनाज मंडी में 7400 मीट्रिक टन, धनौरी की अनाज मंडी में 8614 मीट्रिक टन, धमतान की अनाज मंडी में 15410 मीट्रिक टन, गढ़ी में 9868 मीट्रिक टन, सफीदों की अनाज मंडी में 31441 मीट्रिक टन, नंगुरा की अनाज मंडी में 18786 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है। मंडियों में पहुंचे गेहूं को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हेफेड, एफसीआई तथा एचडब्ल्यू सी खरीद एजेंसियां खरीद रही हैं। उपायुक्त ने खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह फसल खरीद के कार्य को इसी प्रकार से तेजी से करवाते रहे और साथ-साथ फसल उठान का कार्य भी करवाएं ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो।
किसानों से बात कर जानी मंडी की व्यवस्था
जींद। जननायक जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने पिल्लूखेड़ा व जींद अनाज मंडी में गेहूं खरीद का जायजा लिया। किसानों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पिल्लूखेड़ा मंडी में किसानों और आढ़तियों से कहा कि खरीद व्यवस्था को बेहतर बनाएं।
उन्होंने किसानों से फसल की खरीद व उठान संबंधी आ रही समस्याओं के बारे में जाना। किसानों ने बताया कि वह मौजूदा सरकार की फसल उठान संबंधी व खरीद संबंधी नीतियों से पूरी तरह से खुश हैं। फसल को मंडी में पहुंचाने से पहले फसल पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं और बारी-बारी से अपनी फसल को मंडी में पहुंचा रहे हैं। जिला प्रधान कृष्ण राठी व युवा प्रधान अनिल कुंडू ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शुरू से ही किसानों के हक में कार्य करते रहे हैं। इस अवसर पर बलजिंद्र सरड़ा, सत्यनारायण हाट, वेदपाल भनवाला, राममेहर मलिक, रोहताश देशवाल मौजूद रहे।