10जेएनडी24: रजाना कलां में रक्तदान करते युवक। स्रोत आयोजन
- फोटो : दिल्ली हादसे में गिरफ्तार योगेश की मां से मुलाकात को पहुंचा आप का प्रतिनिधि मंडल। स्रोतः आप
जींद। रजाना कलां की सामान्य चौपाल में रक्तदान शिविर लगया गया। मार्केटिंग बोर्ड के एसई नवीन दहिया की अध्यक्षता में लगे शिविर में एक महिला सहित 35 युवाओं ने रक्तदान किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीडीपीओ प्रवीन कुमार, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता सुभाष ढिगाना और पीओ राकेश भारद्वाज उपस्थित रहे। अतिथियों ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है और एक यूनिट दान से तीन जिंदगियां बचाई जा सकती है। राकेश भारद्वाज ने महिलाओं की भागीदारी की सराहना की जहां सुदेश देवी व ममता ने रक्तदान कर मिसाल पेश की। सरपंच प्रतिनिधि सुमित कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एबीपीओ प्रदीप कुमार, मास्टर सुभाष गौड़ और चैनसिंह जागलान मौजूद रहे। संवाद