07जेएनडी06: 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टाल उद्यमी प्रशिक्षण के समापन पर मौजूद प्रशिक्षणार्थी। स्रोत
जींद। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान जींद में 12 दिवसीय फास्ट फूड स्टॉल उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। ग्रामीण विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार चलाए गए इस कार्यक्रम में 35 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के बाद यह महिलाएं अपना काम शुरू कर सकेंगी। इससे उनकी पारिवारिक आय बढ़ेगी और वे आत्मनिर्भर बनेंगी। संस्थान निदेशक सुखबीर दहिया ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। दहिया ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि महिलाएं कैसे अपना रोजगार स्थापित कर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं प्रशिक्षण के बाद सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी वाला ऋण लेकर अपना काम शुरू कर सकती हैं। संवाद