फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छात्रवृत्ति योजना के 332 आवेदन अधूरे, 12 तक मौका

Thu, 10 Jul 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार की ओर से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व विमुक्त जातियों के छात्रों के कल्याण के लिए छात्रवृति योजना चलाई जा रही है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन एक अगस्त 2024 से 28 फरवरी 2025 तक आमंत्रित किए गए। जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यालय की ओर से की गई समीक्षा में पाया गया कि डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना के कुल आवेदनों में से 332 छात्रों के आवेदन पत्र अधूरे हैं। 12 जुलाई तक अगर कोई विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र को दुरुस्त नहीं करता है तो उसके आवेदन पर पुन: कोई विचार नहीं किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें