जींद। पांडू पिंडारा में बिजली अदालत का आयोजन 15 जुलाई को किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा इसकी अध्यक्षता करेंगे और उपभोक्ताओं की बिजली बिल और मीटर संबंधित शिकायतों को सुनेंगे। बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाई जाएगी। इसमें मुख्य रूप से गलत बिलिंग, वोल्टेज संबंधित, बिजली आपूर्ति में बाधा, खराब मीटर को बदलने में देरी जैसी शिकायतें शामिल हैं। यहां बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामले में दंड और जुर्माना और दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी। संवाद