03जेएनडी08-एफएलएन के तहत आयोजित प्रशिक्षण में भाग लेते शिक्षक। स्रोत विभाग
- फोटो : फुंके ट्रांसफार्मर के पास खड़े नाराज ग्रामीण।
जींद। बाल वाटिका से पहली कक्षा तक के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के उद्देश्य से एफएलएन के तहत कक्षा इंचार्ज को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिले में 424 प्राथमिक राजकीय स्कूल हैं। प्रत्येक स्कूल से बालवाटिका व पहली कक्षा के इंचार्ज को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण को लेकर 40-40 शिक्षकों का बैच बनाया गया है।
तीन जून को शुरू हुए पहले बैच में नरवाना में पांच और सफीदों में तीन बैच में 320 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी गई है। पांच दिन तक यह ट्रेनिंग चलेगी। वहीं, बुधवार को जींद और उचाना ब्लॉक के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्राथमिक कक्षा में निपुण हरियाणा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्राथमिक कक्षा में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान पर कार्य किया जा रहा है। निपुण हरियाणा के तहत विद्यार्थियों को रोचक तरीके से पढ़ाने को लेकर प्रिंट रिच गतिविधियां भी शामिल हैं।
इसके तहत विद्यार्थियों को भाषा के विभिन्न पहलुओं जैसे धारा प्रवाह पढ़ना, शब्द पहचान, अक्षर ज्ञान और ध्वनि जागरूकता से परिचित करवाए जाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी करवाई जाती हैं।
इनमें विद्यार्थियों को अपने से बड़ों और व अन्य विद्यार्थियों के साथ बातचीत करने, खुद को रचनात्मक रूप से व्यक्त करने और आत्मविश्वास से संवाद करने के अवसर दिए जाने की गतिविधियां भी शामिल हैं। ऐसे में यह ट्रेनिंग विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में काफी उपयोगी साबित होगी। नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यह प्रशिक्षण अध्यापकों को दिया जा रहा है।
बॉक्स
विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में मिलेगी मदद
जिले के प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया है। एफएलएन के तहत जिले के प्राथमिक स्कूल व बालवाटिका के इंचार्ज को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में मदद मिलेगी।
-राजेश वशिष्ठ, एफएलएन जिला कोऑर्डिनेटर।