संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। खेल विभाग की तरफ से जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं में 32 खेल नर्सरियां खोली गई हैं। यह नर्सरियां इन शिक्षण संस्थाओं को अलॉट कर दी गई हैं। प्रत्येक नर्सरी में 25 खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे। एक अगस्त से यह नर्सरियां अभ्यास के लिए खिलाड़ियों को मिल जाएंगी।
इन नर्सरियों का प्रथम तीन माह के प्रदर्शन का आंकलन खेल विभाग करेगा। इसके बाद आगे इनको चलाने का फैसला खेल विभाग करेगा। नर्सरियों में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षित प्रशिक्षक व अर्ध प्रशिक्षित प्रशिक्षक को निर्धारित मासिक मानदेय खेल विभाग की तरफ से दिया जाएगा। नर्सरियों में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को खुराक व भत्ता भी मिलेगा। 14 साल से कम आयु के खिलाड़ियों को 1500 रुपये मासिक जबकि 15 साल से अधिक आयु के खिलाडिय़ों को दो हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा। भत्ते के लिए खिलाड़ियों का एक महीने में कम से कम 22 दिन अभ्यास का रिकार्ड होना चाहिए। प्रथम तीन माह तक इन नर्सरियों के संचालन की व्यवस्था का निरीक्षण खेल अधिकारी करेंगे। उसके बाद इनकी गतिविधियों के आधार पर खेल विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी, जिसके आधार पर इनका भविष्य तय होगा कि इनका संचालन जारी रखा जाए या फिर कोई नया निर्णय लिया जाए।
लड़कों के लिए यहां अलॉट हुईं नर्सरियां
स्थान खेल
जीएसएसएस करसिंधू कबड्डी
जीएसएसएस रामराय स्वीमिंग
जीएसएसएस नरवाना हाकी
जीएचएस खरड़वाल, नरवाना एथलेटिक्स
सीबीएसएम निडानी- कुश्ती
दालमवाला स्कूल एथलेटिक्स
इरा इंटरनेशनल स्कूल डूमरखां हैंडबाल
एवरेस्ट हाई स्कूल बुआना कबड्डी
कन्या गुरूकुल उचाना कबड्डी
मोहित अखाड़ा जींद कुश्ती
स्पीड खेल एकेडमी हैंडबॉल
राजीव गांधी खेल परिसर ईगराह एथलेटिक्स
राजीव गांधी खेल परिसर ईगराह कबड्डी
राजीव गांधी खेल परिसर अलेवा एथलेटिक्स
राजीव गांधी खेल परिसर अलेवा कबड्डी
राजीव गांधी खेल परिसर गांगोली रेसलिंग
राजीव गांधी खेल परिसर बरसोला एथलेटिक्स
बॉक्स
लड़कों लिए यहां बनाई गईं नर्सरियां
स्थान खेल
जीएसएसएस रामराय स्वीमिंग
जीएमएसएस बेलरखां फुटबॉल
कस्तूरबा गांधी विद्यालय खेड़ी सफा बास्केटबॉल
अरोही सीनियर सेकेंडरी स्कूल हसनपुर एथलेटिक्स
महासिंह मेमोरियल स्कूल बराह खुर्द कबड्डी
डीएवी पब्लिक स्कूल जींद फेंसिंग
ज्ञानधारा पब्लिक स्कूल कालवन बॉक्सिंग
परशुराम एसएसएस गांगोली कुश्ती
एसडी स्कूल नरवाना हॉकी
सरस्वती स्कूल दनौदा हैंडबॉल
भारत स्कूल धरौदी कबड्डी
महाबीर कुश्ती एकेडमी जींद फुटबॉल
मेजर ध्यानचंद सोसाइटी उचाना कबड्डी
शिवानियां पब्लिक स्कूल उचाना एथलेटिक्स (दोनों वर्गों के लिए)
जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं को 32 खेल नर्सरियां अलॉट कर दी गई हैं। प्रत्येक में 25 खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बच्चों की खेल प्रतिभाओं को निखरने का अवसर मिलेगा। उभरते खिलाड़ियों के लिए यह अच्छा मौका है।
-कुमारी संतोष धीमान, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी।