फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं पहुंचे ईएनटी चिकित्स, दिव्यांगों की नहीं हो सकी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक रहे अनुपस्थित, नहीं हुई दिव्यांगों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। दिव्यांगों की परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को दिव्यांगों की जांच के लिए ईएनटी नागरिक अस्पताल जींद नहीं पहुंचे। इससे दिव्यांगों के साथ-साथ शिफ्ट अटेंडेंट में नौकरी ज्वाइनिंग के लिए मेडिकल जांच करवाने आए युवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिव्यांगों की सुविधा की लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मांग पर कुरुक्षेत्र से एलएनजेपी अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र, ईएनटी डॉ. विजय कुमार व डॉ. अतुल शर्मा को जींद के नागरिक अस्पताल में डेपुटेशन ड्यूटी के लिए भेजा गया था, लेकिन बुधवार को ईएनटी डॉ. विजय नागरिक अस्पताल नहीं पहुंचे इससे दिव्यांगों के साथ-साथ शिफ्ट अटेंडेंट के पद पर भर्ती उम्मीदवारों को भी मेडिकल जांच के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं इससे पहले दो दिन हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल भी छुट्टी पर गए हुए थे।
लकवा से ग्रस्त हूं
पांच साल से मैं लकवा से ग्रस्त हूं। इस वजह से मेरे शरीर का दायां हिस्सा काम नहीं करता। पिछले चार महीने से नागरिक अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए चक्कर काट रहा हूं। कभी कोई चिकित्सक नहीं आता तो कभी कोई। बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। दिव्यांगों के भले केे लिए चाहिए कि हर बुधवार को सभी चिकित्सक समय पर नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

- सरदुल, लुधाना गांव निवासी।
भांजे के लिए पिछले दो महीने से काट रहा हूं चक्कर
मेरे भांजा दिव्यांग है। उसकी जांच के लिए पिछले दो महीने से नागरिक अस्पताल आ रहा हूं पर चिकित्सक नहीं आने की वजह से भांजे की मेडिकल जांच नहीं हो पा रही है। हर बुधवार को काम छोड़ कर आना पड़ता है। इससे आर्थिक नुकसान भी हो रहा है।
विज्ञापन

रामसुख, झांझ खुर्द गांव निवासी।
वर्जन
ईएनटी डॉ. विजय का स्वास्थ्य खराब होने की वजह से बुधवार को नागरिक अस्पताल नहीं पहुंच पाए। उनकी जगह दूसरे चिकित्सक को बुलाया गया था, लेकिन उन्हें भी सूचना देरी से मिली। इस वजह से दूसरा चिकित्सक समय पर नहीं पहुंच पाए। इसके कारण दिव्यांगों व उम्मीदवारों को परेशानी हुई। वीरवार को ईएनटी नागरिक अस्पताल में आ जाएंगे
डॉ. शिशि प्रभा, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें