फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस खोलेगी मोर्चा: तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस खोलेगी मोर्चा : तंवर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। कांग्रेेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते हर वर्ग परेशान है। पैट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार द्वार किए राफेल महा घोटाले व भाजपा की जन विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में सात से 15 सितंबर तक एक अभियान चलाएंगे। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन किए जाएंगे। इस कड़ी के तहत आगामी 10 सितंबर को जींद में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अशोक तंवर बुधवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की प्रदेश कमेटी सदस्य अध्यक्षता रघुबीर भारद्वाज ने की।
विज्ञापन

अशोक तंवर ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर तंज कसते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने विभाग की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं को दीवाला निकला हुआ है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बुधवार को जींद-पानीपत मार्ग पर हुए सड़क हादसों के घायलों को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने पर तंवर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री अपने विभाग को संभालने में पूरी तरह से फेल हैं। समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण सड़क दुर्घटना में घायलों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। तंवर ने केरल में आई बाढ़ आपदा को लेकर कहा कि वहां लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ है। ऐसेे में कांग्रेस कार्यकर्ता केरल में पीड़ित लोगों की मदद के लिए आर्थिक व भोजन सामग्री इकट्ठा कर मदद के लिए केरल भेजेंगे। इसके बाद 12 से 16 सितंबर तक कांग्रेस कार्यकर्ता फरीदाबाद से पलवल तक साइकिल यात्रा करते हुए आम जनता की समस्याओं से अवगत होंगे। फिर 30 सितंबर को पानीपत में पोल-खोल प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों की पोल खोली जाएगी। इस अवसर पर गायत्री देवी, पूनम चौहान, रमेश सैनी, जितेंद्र, रविंद्र, अनिल, नरेंद्र व बिमला शिवाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें