फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के श्याम नगर में सीवर ओवरफ्लो, लोगों के घरों में घुस रहा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। श्याम नगर कॉलोनी के लोग सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे हैं। कॉलोनी के लोग कई बार एमसी व डीसी से मिले। उनका कहना है कि सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के बारे में एमसी को कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन एमसी ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद कॉलोनी के लोग डीसी से मिले, पर कॉलोनी के लोगों ने कहा कि डीसी ने सिर्फ आश्वासन के अलावा और कुछ हासिल नहीं हुआ। सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण कॉलोनी में बदबू फैल गई है। लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है। सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है। वह गंदा पानी लोगों को खुद ही निकालना पड़ता है। कॉलोनी में बीमारियां पैदा होने का खतरा बढ़ गया है। एमसी को बार-बार कहने के बावजूद सफाई कर्मचारी सीवरेज की अच्छी तरह सफाई नहीं कर के जाते। कॉलोनीवासी राजेंद्र ने कहा कि एक तरफ तो प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान चलाने का ड्रामा कर रही है तो दूसरी तरफ कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों में भारी रोष है। बार-बार अधिकारियों से आग्रह करने के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ा
सीवरेज ओवरफ्लो होने से सारा गंदा पानी गलियों में भरा रहता है। जिससे पानी में अनेक खतरनाक मच्छर पैदा हो गए हैं। छोटे बच्चे बीमारी की चपेट मेें आने का खतरा बढ़ गया है। गलियों में से लोगों का निकलना तक मुश्किल हो गया है। सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है, जो लोगों को खुद ही निकालना पड़ता है।
विज्ञापन

जल्द होगा समाधान
सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या का समाधान जल्द ही किया जाएगा। अगर फिर किसी को अधिक परेशानी है तो आकर मिले, समाधान किया जाएगा।
-संजय शर्मा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें