फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बस स्टैंड को जड़ा ताला, मांगी बस सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। मंगलवार दोपहर आईटीआई व पॉलीटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने बस स्टैंड का गेट बंद करके बस सुविधा की मांग की। यह सभी विद्यार्थी जींद रोड पर पड़ने वाले गांवों के रहने वाले हैं। बस स्टैंड का गेट करीब 29 मिनट बंद रहा। इस दौरान कोई बस न बाहर आ सकी और अंदर जा सकी। शहर पुलिस ने विद्यार्थियों को समझाकर बस स्टैंड का गेट खुलवाया।
विज्ञापन

जींद रोड पर पड़ने वाले गांवों के अनेक विद्यार्थी नरवाना की आईटीआई और राजकीय राजीव गांधी पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ने आते हैं। इस रूट पर सरकारी बसों का अभाव है और प्राईवेट बस संचालक विद्यार्थियों को बस में बैठाने पर आनाकानी करते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि जींद-नरवाना मार्ग पर सरकारी बसें न के बराबर रह गई हैं और प्राइवेट बस संचालक उन्हें बस में बैठाने में आनाकानी करते हैं, जिससे उन्हें काफी दिक्कत होती है। अगर वह कह सुनकर बस में चढ़ भी जाएं तो चेकिंग का नाम लेकर रास्ते में उतार देते हैं जबकि सरकार दावा कर रही है, शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी हर बस में बैठ सकते हैं। इससे परेशान होकर दोपहर बाद विद्यार्थियों का जब अवकाश हुआ तो बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस संचालकों ने उन्हें फिर चढ़ाने से मना किया। रोष स्वरूप उन्होंने बस स्टैंड का गेट बंद कर दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गेट बंद करने की सूचना मिलते ही शहर पुलिस मौके पर पहुंची और एएसआई रमेश कुमार तथा रोशनलाल ने विद्यार्थियों को समझाकर किल्लत दूर कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद विद्यार्थियों ने पुलिस को जीएम के नाम लिखित शिकायत की। बस स्टैंड का गेट बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज महाप्रबंधक अश्विनी मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों की शिकायत को दूर करने के लिए उन्हें समय पर बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें