फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द ेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने पर महिला थाना पुलिस ने महिला के पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एकता नगर सफीदों निवासी पिंकी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उसकी शादी 28 दिसंबर 2014 को गांव कैथल जिला के छौत गांव निवासी कुलदीप के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आखिरकार ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और वापस लौटने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। पिंकी ने आरोप लगाया की शादी के समय परिजनों द्वारा दिया गया कीमती सामान भी ससुरालियों ने अपने पास रख लिया। महिला थाना पुलिस ने पिंकी की शिकायत पर उसके पति कुलदीप, सास माया, ननंद सुनीता, नन्ही, बबली, रिश्तेदार गांव खुराना कैथल निवासी रामफल के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें