नरवाना। श्रावण माह की शुक्लपक्ष की चतुर्दशी को महिला मंडल ने धन्ना पादा गली व रहबारी मोहल्ला की महिलाओं ने भंडारे का आयोजन किया। महिलाओं ने खर्च की राशि श्रावण माह में अलग-अलग लोगों के घरों में कीर्तन करके एकत्रित की थी। भंडारे में काफी संख्या में लोगों ने भोले बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। महिला मंडल की सुशीला, पूनम, सरोज, अनिता, रानो, आशा, शिवानी, पोली, शीला, भजन कौर, नीलम, सुरेश, दीपक, नरेश, बृजेश, रजत, राहुल, अजय, दिनेश, प्रदीप, काला, सजल, खेमचंद ने भंडारे में खूब सहयोग किया।