सफीदों। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला 10 अगस्त को सफीदों की अग्रवाल धर्मशाला में समाज के लोगों की बैठक लेंगे। अग्रवाल वैश्य समाज सफीदों इकाई के अध्यक्ष प्रवीण मित्तल ने दी। उन्होंने बताया कि नरवाना में 12 अगस्त को होने वाले अग्रवाल युवा सम्मेलन को लेकर बुवानीवाला 10 अगस्त को सुबह अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचेंगे। उनके साथ अग्रवाल वैश्य समाज के युवा प्रदेशाध्यक्ष विकास गर्ग, महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, प्रदेश उप महामंत्री हरिओम भाली व युवा प्रदेश संयोजक अंकुश जैन भी मौजूद रहेंगे।