फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस वर्ल्ड गेम्स के लिए भारतीय हैंडबाल टीम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
फ्रांस की राजधानी पेरिस में सात से 13 जुलाई तक वर्ल्ड गेम्स होगा। इसमें भाग लेने के लिए भारतीय हैंडबाल महासंघ ने बुधवार को अंडर 17 आयु वर्ग की लड़कों एवं लड़कियों की भारतीय टीम की घोषणा कर दी। पिछले सात दिनों से राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर नरवाना में चल रहा था। हरियाणा हैंडबाल संघ के महासचिव जुगमिंदर सिंह ने बताया कि लड़कों की टीम में दिल्ली के शुभम, सुशांत, सनोज, मंदीप, जितेंद्र हैं। चंडीगढ़ के मितूल, रितिक, जतिन, विशाल और हरियाणा के प्रदीप, अजय हैं। हिमाचल प्रदेश के आर्यन, अशुंल, कुनाल, अक्षय और उत्तरप्रदेश के उत्कृष को टीम में शामिल किया गया। श्योकंद ने बताया कि टीम वीरवार को नई दिल्ली एयरपोर्ट से पेरिस के लिए उड़ान भरेगी। दोनों टीम में हरियाणा के 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिसमें नरवाना के सात खिलाड़ी हैं। लड़कों की टीम में हरियाणा के दो लड़के अजय हिसार और प्रदीप नरवाना के हैं। लड़कियों में सोनिका, मीनू, टीनू, पूनम, रीतू , मंजू नरवाना उपमंडल से हैं। मोनिका हिसार और काजल कैथल से टीम में शामिल हैं।
पेरिस वर्ल्ड गेम्स के लिए भारतीय हैंडबाल टीम घोषित
टीम में हरियाणा के 10 खिलाड़ी, सात नरवाना स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें