तीन बाइक और एक साइकिल चोरी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जिले में वाहन चोरों ने अलग-अलग स्थानों से एक साइकिल सहित चार वाहनों को चोरी कर लिया। संबंधित थाना पुलिस वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी के मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव दनौदा कलां निवासी सुरेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि किसी काम से वीरवार को नरवाना कोर्ट परिसर के पास गया था। जब काम निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं थी। आसपास तलाशने पर बाइक की कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं गांव घसो कलां निवासी नवीन की बाइक भी कोर्ट परिसर के निकट से चोरी हो गई। शिव कॉलोनी सफीदों निवासी रामकिशन का साइकिल स्टेडियम के पास से चोरी हो गई। वहीं स्कीम नंबर छह निवासी नरेश का बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने वाहन मालिकों की शिकायत पर चोरी के केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।