फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना कलां में 31 साल के दुष्यंत ने तोड़ा 32 साल का रिकॉर्ड

विज्ञापन
बड़ौदा गांव में महिला से आशीर्वाद लेते विधायक दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में अब तक सबसे अधिक मतों से जीत का रिकॉर्ड लोकदल के देशराज के नाम है। 1987 में हुए विधानसभा चुनाव में देशराज ने लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए 55361 मत हासिल कर कांग्रेस के सूबे सिंह को 45248 वोटों से हराया था। सूबे सिंह को मात्र 10113 वोट मिले थे। 1987 में बने इस रिकॉर्ड को अभी तक कोई प्रत्याशी नहीं ध्वस्त कर पाया था। 32 साल पूर्व बने इस रिकॉर्ड को 31 वर्षीय जननायक जनता पार्टी प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने तोड़ा है। दुष्यंत को कुल 92504 वोट मिले तो उनकी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता को 47452 वोट मिले। उचाना कलां विधानसभा सीट पर सबसे अधिक व सबसे कम वोटों से जीत का रिकॉर्ड भी चौटाला परिवार के नाम है। 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला ने यहां से 62669 वोट हासिल किए थे। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी बीरेंद्र सिंह को 62048 वोट मिले थे। ओमप्रकाश चौटाला मात्र 621 वोटों से बीरेंद्र सिंह को हराया था। उचाना कलां विधानसभा में सबसे कम जीत का रिकॉर्ड ओमप्रकाश चौटाला के नाम दर्ज है। वहीं दुष्यंत चौटाला ने अपनी प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता को 47452 मतों से हराकर सबसे अधिक वोटों से विजय हासिल की। इस प्रकार उचाना कलां विधानसभा सीट पर सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड अब चौटाला परिवार के नाम हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें