फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय तीज महोत्सव में 30 हजार महिलाएं लेंगी भाग

Sun, 04 Aug 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नई अनाज मंडी में 7 अगस्त को राज्यस्तरीय तीज महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें विभिन्न समूहों की 30 हजार से अधिक महिलाएं भाग लेंगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शामिल होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में हरियाणावी व्यंजन दूध, घेवर, पूड़े, गुलगुले, सुहाली, पारंपरिक हरियाणवी झूले, हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण के केंद्र होंगे। यहां पर 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि राज्य सरकार ने इस बार राज्यस्तरीय तीज महोत्सव को धूमधाम से माने का निर्णय लिया है। समारोह में पूरे प्रदेश से महिलाओं को आने के लिए निमंत्रण भेजे गए हैं। महिलाएं हरियाणवी दामन, कुर्ते, चुंदड़ी में तीज महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। उपायुक्त ने कहा कि तीज का पर्व हम सभी प्रदेशवासियों का सांझा पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें