फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्टिल्ट प्लस चार मंजिला नीति के विरोध में बैठक

Sun, 04 Aug 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्टिल्ट प्लस चार मंजिला नीति के विरोध में सेक्टरवासियों की मीटिंग सेक्टर सात स्थित वृद्धाश्रम में हुई। इसमें ऑल हरियाणा स्टेट सेक्टर्स कॉन्फिडरेशन के अध्यक्ष यशवीर मलिक ने शिरकत की।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि सेक्टरवासी सरकार की लाई जा रही स्टिल्ट प्लस चार नीति का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले सरकार को 31 जुलाई तक इस नीति को वापस लेने का समय दिया गया था, लेकिन सरकार ने सेक्टरवासियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में अब जींद में जल्द ही प्रदेशभर के सेक्टरवासियों का महासम्मेलन बुलाया जाएगा और बड़ा फैसला लिया जाएगा। इस अवसर पर सेक्टर छह के प्रधान डॉक्टर संजय शर्मा, सेक्टर छह के उप प्रधान सुशील रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सेक्टर 7 के प्रधान बिजेंद्र लाठर, सेक्टर 8 के प्रधान सतबीर बांगड़, महासचिव अमित मोर व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें