फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेज में एचकेआरएनएल के तहत लगेंगे 30 परिचालक

Thu, 11 Jan 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज डिपो में हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) के तहत 30 परिचालकों की भर्ती की जाएगी। इसको लेकर सरकार ने 14 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। इसके बाद आवेदनों की छंटनी कर मेरिट सूची जारी की जाएगी। फिर रोडवेज डिपो में 30 परिचालक भेजे जाएंगे। फिलहाल रोडवेज डिपो में परिचालकों की कमी चल रही है, इसका असर रूटों पर पड़ रहा है। डिपो के पास डयूटी पर भेजने के लिए चालक-परिचालक नहीं है। ये या तो अवकाश पर मिलते हैं या फिर अन्य कार्यालयों में हैं।

रोडवेज डिपो में फिलहाल 198 बसें हैं, इनमें 35 बसें किलोमीटर स्कीम वाली हैं। वहीं डिपो और दोनों सब डिपो में 137 के करीब परिचालक हैं, इनमें नरवाना और सफीदों सब डिपो में 25-25 परिचालक डयूटी कर रहे हैं। वहीं हरियाणा कौशल विकास निगम के तहत 21 परिचालक भी अभी भर्ती हुए हैं, इनमें से एक छोड़कर चला गया है। अब केवल 20 परिचालक रह गए हैं। इसके अलावा डिपो में कुल 245 चालक हैं, इनमें 102 चालक जींद डिपो में सेवाएं दे रहे हैं जबकि नरवाना और सफीदों सब डिपो में 30-30 ड्यूटी दे रहे हैं। हालांकि बसों की संख्या के अनुसार डिपो में चालक काफी हैं। डयूटी लेने के बाद अवकाश देने में डयूटी सेक्शन कार्यालय को कोई परेशानी नहीं आती है, लेकिन 198 बसों पर 240 परिचालक हैं। इनमें से काफी परिचालक रूटों पर चलने की बजाय इधर-उधर डयूटी कर रहे हैं। ऐसे में बसों को रूटों पर भेजने के लिए परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

बॉक्स

दस नई बसें आने से ओर बढ़ेगी समस्या

डिपो में इसी महीने दस नई बसें ओर आने की उम्मीद है। डिपो के बेड़े में दस नई बसें शामिल होने के बाद बसों की संख्या 200 के पार हो जाएगी। ऐसे में नई बसों के लिए चालक-परिचालकों की जरूरत पड़ेगी। पिछले दिनों भी डिपो में नौ नई बसें शामिल हुई हैं। इन बसों की पासिंग कर इनको रूटों पर उतार दिया गया है। इससे यात्रियों को तो बेहतर रोडवेज सेवा मिल रही है। वहीं डिपो के सामने परिचालकों की कमी आड़े आ गई है। डिपो को पिछली साल 90 के लगभग नई बसें मिल चुकी हैं।

बॉक्स

सरकार ने पुराने परिचालकों की समयावधि बढ़ाई

पिछले काफी समय से एचआरकेएनएल के तहत डिपो में लगे 20 परिचालकों की समयावधि बढ़ा दी है। इन परिचालकों की सेवा अब पांच मई 2024 तक ली जाएगी। इन परिचालकों की समयावधि समाप्त हो चुकी थी। काफी समय पर डिपो में 21 परिचालक लगाए गए थे, लेकिन उनमें से एक छोड़कर चला गया था। अब 30 परिचालकों की ओर भर्ती की जाएगी।

बॉक्स

जींद डिपो में ज्यादा परेशानी परिचालकों की है। डिपो में हरियाणा कौशल विकास निगम के 20 परिचालक मिलाकर 240 हो गए हैं, जबकि रोडवेज बसें 198 हैं। बसों के मुकाबले परिचालक कम है। इसलिए सरकार को डिपो में परिचालकों की स्थाई भर्ती करनी चाहिए।
विज्ञापन


- संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ हरियाणा

वर्जन

रोडवेज डिपो में नई बसों के आने से कर्मचारियों की कमी हो गई है। सरकार एचआरकेएनएल के तहत 30 परिचालकों की भर्ती करेगी। उनके भर्ती होने के बाद परिचालकों की कमी पूरी हो जाएगी।

- कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें