फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 3 युवकों ने ट्रैक्टर चालक से छीने 50 हजार

Sat, 10 Jun 2023 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सफीदों-असंध रोड पर सच्चा-सौदा गुरुद्वारे के पास तीन युवकों ने लिफ्ट लेकर एक ट्रैक्टर चालक से 50 हजार रुपये छीन लिए। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात लूटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में वार्ड नंबर-3 निवासी सिकंदर ने कहा कि वह अंकुर निवासी पुरानी अनाज मंडी की रेती-रोड़ी की दुकान पर काम करता है। वह दुकान पर रेती-रोड़ी ट्रैक्टर पर लेकर जाता है और दुकान के मालिक के कहे अनुसार सामान की पेमेंट ले आता है। वह दुकान से रविंद्र निवासी मलिकपुर के घर सामान जाने के कारण दुकान के मालिक ने नौ जून को रविंद्र से 50 हजार रुपये लाने को कहा। रविंद्र उसे खानसर चौक पर दोपहर मिला। रविंद्र ने उसे खानसर चौक पर 50 हजार रुपये दे दिए, जिसके बाद वह मलिकपुर गांव में रविंद्र के घर बजरी उतारकर पैसे लेकर सच्चा सौदा सडक़ की तरफ से आ रहा था। जब वह इस सडक़ पर गांव रोहड और मलिकपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो एक अनजान व्यक्ति ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने व्यक्ति को बिठा लिया। कु छ ही दूरी पर व्यक्ति ने ट्रैक्टर को रुकवाया। तभी पीछे से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर दो युवक आए और तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद तीनों युवक रुपये लेकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उस समय उसके फोन की बैटरी खत्म होने की वजह से उसका फोन बंद था। दुकान के मालिक अंकुर ने उससे रुपये मांगे तो उसके साथ हुई घटना के बारे में बताया। सदर थाना प्रभारी डा. सुनील कुमार ने कहा कि तीन अज्ञात लुटेेरों के खिलाफ पैसे छीनने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें