फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बूंदाबांदी के बाद निकली धूप

विज्ञापन
धूप खिली तो पार्क में मस्ती करते बच्चे। - फोटो : Jind
विज्ञापन
सप्ताह के शुरुआत में बूंदाबांदी के कारण बढ़ी ठंड से शुक्रवार दिन में निकली धूप से राहत मिली। हालांकि सुबह ठंड रही, लेकिन नौ बजे तक तेज हुई धूप से ठंड से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। धूप निकले के बाद जहां बुजुर्गों ने पार्कों में धूप का आनंद लिया वहीं बच्चों ने मस्ती की। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात को ठंड रहेगी, लेकिन दिन में तापमान ठीक रहेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लगातार तापमान तीन डिग्री तक चला गया। इसके बाद रविवार से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऐसे में लोग अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे थे। अब धूप निकलने व मौसम साफ होने से रात को धुंध भी अधिक पड़ेगी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. सुभाषचंद्र के अनुसार इससे गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा। जिले में ढाई लाख एकड़ में गेहूं की बिजाई की जाती है। वहीं रविवार के बाद से रात के तापमान में भी सुधार आने की संभावना है। फिलहाल रात का तापमान पांच डिग्री चल रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान आठ व सोमवार को दस डिग्री रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद फिर से तापमान में कुछ गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें