15जेएनडी11: रक्तदान शिविर के बाद रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते हुए मुख्यातिथि। स्रोत : आयोजक
जींद। युवा विकास समिति ने निडाना गांव की चौपाल में रविवार को रक्तदान शिविर समिति के अध्यक्ष एवं जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू की अध्यक्षता में लगाया। मुख्यातिथि के तौर पर विकास मलिक एक्शन बिजली निगम ने शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि रक्त की पूर्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है। इसलिए समिति लगातार रक्तदान शिविरों का आयोजन कर रही है। इसमें 29 युवाओं ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय कवि ओमप्रकाश चौहान ने कहा कि युवा विकास समिति सामाजिक कार्य रही है। इस अवसर पर प्रवीण सैनी, मोनू मलिक, अभिषेक, मोहित शर्मा मौजूद रहे।