फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहले दिन पेपर रहित रजिस्ट्री के लिए आए 28 आवेदन

Tue, 04 Nov 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी11: जींद तहसील में नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ पेपर लैस रजिस्ट्री की जानकारी देते हुए। सं
विज्ञापन
जींद। जिले में सोमवार को पहले दिन पेपर रहित रजिस्ट्री का काम शुरू हो गया है। जींद में पहले दिन दर्जन से ज्यादा पेपर रहित रजिस्ट्री हुई।इसके अलावा, जींद समेत अन्य तहसीलों में पहले दिन 28 लोगों ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किए।
विज्ञापन

जिले में पिल्लूखेड़ा उप तहसील में तहसील कार्यालय ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 31 अक्टूबर से काम शुरू हुआ था। इसका आज पहले दिन अच्छा असर देखने को मिला है। पहले दिन यहां 15 रजिस्ट्री हो चुकी हैं।
जींद में छह रजिस्ट्रियों को तहसीलदार की तरफ से स्वीकृति दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जब दस्तावेज जांच का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद स्टांप ड्यूटी करने के बाद पांच दिन का समय रजिस्ट्री करवाने वालों को मिलेगा।
विज्ञापन

इस दौरान वह एक निश्चित तिथि और समय पर जिसका चयन वह खुद करेंगे। उस दिन तहसील कार्यालय में आकर फोटो उतरवाकर इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे।
स्टांप पेपर वालों के लिए भी समाधान

जिन लोगों ने पहले स्टांप पेपर खरीद रखे हैं। वह 15 नवंबर तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा, 15 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर उन्हें अपने स्टांप पेपर वापस करने होंगे और उसके बाद रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन होगा।
प्रक्रिया समझ से परे

प्रॉपर्टी एडवाइजर राम प्रसाद ने बताया कि सरकार ने यह प्रक्रिया शुरू तो कर दी है लेकिन अभी यह प्रक्रिया उनकी समझ से परे है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभी यह भी नहीं पता कि इस प्रक्रिया में क्या करना है और क्या होना है। सरकार को प्रक्रिया शुरू करने से पहले इस बारे में इस प्रक्रिया से जुड़े लोगों को जागरूक करने का काम करना चाहिए था।

वर्जन
प्रदेश सरकार ने एक नंबर से प्रदेश में रजिस्ट्रियों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कर दिया है और पेपर लैस कर दिया है। इसका अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस प्रक्रिया के चलते किसी भी व्यक्ति को तहसील के बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।-बलराम जाखड़, नायब तहसीलदार जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें