फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नौ केंद्रों पर 2756 विद्यार्थी कल देंगे छात्रवृत्ति की परीक्षा

Sat, 18 Nov 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार की तरफ से राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) की परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 2756 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा पास करने पर प्रदेश सरकार की तरफ से 1000 रुपये मासिक छात्रवृत्ति दी जाती है।
विज्ञापन


राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा की ओर से एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। इस परीक्षा को आठवीं कक्षा के विद्यार्थी देंगे। परीक्षा के लिए परिषद की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। विभाग की योजना के अनुसार आठवीं के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें 12वीं तक की पढ़ाई करने तक हर माह छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी। योजना केवल सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों के लिए है।

यह बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

परीक्षा केंद्र का नाम



विद्यार्थियों की संख्या

जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला चौक

312

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल


312

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल


312

बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद जंक्शन

312

जयसूर्या हाईस्कूल



312






सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल


312

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल

312

जनता हाईस्कूल सफीदों रोड


312

नव विद्या हाईस्कूल



243



दो लिखित परीक्षाएं होंगी आयोजित

एनएमएमएसएस के लिए एक लिखित परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी। पहला भाग मानसिक योग्यता परीक्षण का रहेगा। जिसमें एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा भाग बौद्धिक योग्यता परीक्षण का रहेगा। इसमें भी एक-एक अंक के 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इस भाग में 35 प्रश्न विज्ञान, 20 गणित और 35 सामाजिक विज्ञान के रहेंगे। 90-90 मिनट की इन परीक्षाओं में सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य रहेगा। परीक्षा के लिए कोई सीमित पाठ्यक्रम नहीं हैं। फिर भी प्रश्नों का स्तर आठवीं कक्षा के लिए होने वाले हरियाणा बोर्ड, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षा के पाठ्यक्रम के स्तर के अनुरूप ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-आनंद सहारण, जिला गणित विशेषज्ञ जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें