फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 3105 में से 2714 विद्यार्थियों ने दी एनएमएमएस परीक्षा

विज्ञापन
30जेएनडी04 : शहर के एक स्कूल में एनएमएमएस की परीक्षा देते ​विद्यार्थी । स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। नेशनल मींस मेरिट कम स्कॉलरशिप परीक्षा रविवार को शहर के दस परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई। 3105 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 2714 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि 391 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। सभी केंद्रों पर सुबह 11 बजे परीक्षा शुरू हुई। प्रवेश के दौरान परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड व पहचान पत्रों की जांच की गई।
विज्ञापन

परीक्षा को नकल मुक्त बनाए रखने के लिए शिक्षा विभाग की टीमें केंद्रों का निरीक्षण करती रहीं और परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों को 9वीं से 12वीं कक्षा तक प्रति माह एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
छात्रवृत्ति कार्यक्रम शिक्षा मंत्रालय की ओर से संचालित है जिसका लक्ष्य सरकारी और अनुदानित स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना है। हरियाणा में इस योजना के तहत 2337 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलास्तर पर कोटे के अनुसार छात्रवृत्ति आवंटित की जाएगी। योजना में बीसीए को 16 प्रतिशत, बीसीबी को 11 प्रतिशत, एससी को 20 प्रतिशत और दिव्यांग श्रेणी को तीन प्रतिशत आरक्षण मिलता है।
परीक्षा दो भागों में हुई। पहले भाग मानसिक क्षमता परीक्षण से संबंधित था जिसमें 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। ये सभी प्रश्न छात्रों की तर्क शक्ति, विश्लेषण क्षमता और समस्या समाधान कौशल को आंकने के लिए होते हैं। दूसरा भाग शैक्षणिक योग्यता परीक्षण पर आधारित था, जिसमें भी 90 प्रश्न शामिल थे । विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न। दोनों ही भागों के सभी प्रश्न अनिवार्य थे।
विज्ञापन



परीक्षा केंद्रवार स्थिति (निर्धारित–उपस्थित–गैरहाजिर):
जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पटियाला चौक: 312–277–35
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भारत सिनेमा रोड: 312–277–35
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (पुरानी बिल्डिंग), रानी तालाब: 312–275–37
शारद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कैथल रोड: 311–252–59
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (नई बिल्डिंग), हिंदू कन्या कॉलेज के पास: 312–241–71
बी–1 बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जींद जंक्शन: 312–282–30
नव विद्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शिवपुरी कॉलोनी: 312–276–36
न्यू विकास हाई स्कूल, रोहतक रोड: 312–300–12
सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल, न्यू हांसी रोड: 298–268–30
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक रोड बाईपास: 312–266–46
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें