जींद। हैदराबाद में आयोजित 26वें सब जूनियर रोइंग नेशनल गेम्स में प्रदेश के 26 खिलाड़ी भाग लेंगे। 26 खिलाड़ियों में 15 लड़के और 11 लड़कियां शामिल हैं। हैदराबाद में यह प्रतियोगिता 27 से 31 मई तक आयोजित होगी।
हैबतपुर स्थित रोइंग अकादमी के कोच चांदरूप चहल ने कहा कि लड़कियों की सिंगल स्कल प्रतियोगिता में पलक, डबल स्कल में मन्नत और रिया, क्वॉयडपुल स्कल में पलक, मन्नत, शिशि गोस्वामी और पलक भाग लेंगे। इसके अलावा पेयर इवेंट में दीप्ति, वंशिका, साक्षी रानी और यश्वी भाग लेगी।
लड़कों में यश यादव, शौर्य, दीपेश, शुभम, हेमंत, मयंक, मोहति, अक्षय, आर्यन, दिशांत, अंशु, अनुराग, चिराग और जतिन शर्मा भाग लेंगे। खिलाड़ियों के साथ कोच के रूप में विजेंद्र और सावन साथ रहेंगे। इसमें से जींद की खिलाड़ी पलक, मन्नत, कुशल, दीप्ति भाग लेंगे। वहीं, लड़कों में जींद का शौर्य भाग लेगा।