फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 250 माताओं-बहनों ने लिया श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने का संकल्प

विज्ञापन
फोटो 25जेएनडी01-ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुए कार्यक्रम में बोलते हुए बीके शशि बहन।स्रोत श् - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। शहर के विवेकानंद नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर मम्मा दिवस मनाया गया। इसमें बीबीपुर, रामगढ़, खांडा, इग्राह, नगूरा, बहबलपुर, गुलकनी और रामराय गांवों से 250 माताएं एवं बहनें शामिल हुईं।
विज्ञापन

बीके विजय दीदी ने ब्रह्माकुमारी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) के त्याग, तपस्या, सहनशीलता और दिव्य गुणों के बारे में बताते हुए सभी को उनके श्रेष्ठ जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। बीके शशि बहन ने मम्मा की सरलता, निश्चय बुद्धि तथा परमात्म प्रेम से भरपूर जीवन का वर्णन करते हुए कहा कि उनका जीवन आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने बताया कि मम्मा के गुणों को अपनाकर हम अपने जीवन को श्रेष्ठ और सुखमय बना सकते हैं। विजय दीदी ने आगे कहा कि राजयोग के माध्यम से मन को शक्तिशाली बनाकर जीवन में सुख, शांति और संतुलन प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

वहीं बीके विजय भाई ने शारीरिक योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, ऊर्जावान एवं रोगमुक्त बनता है।
आरती ने सभी भाई-बहनों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अधिवक्ता मुकेश कुमार चौहान ने मम्मा को समर्पित भावपूर्ण कविता प्रस्तुत कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तिलक भाई के प्रेरणादायक गीत ने वातावरण को आध्यात्मिक उमंग से भर दिया, जिससे उपस्थित माताओं-बहनों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।
अंत में बीके नीलम ने सभी को राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया। सभी ने मम्मा की विशेषताओं को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया और ब्रह्मभोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

फोटो 25जेएनडी01-ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुए कार्यक्रम में बोलते हुए बीके शशि बहन।स्रोत श्- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें