08जेएनडी10-बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित करते सीनियर सिटीजन फ ोरम और राजकीय महिला महाविद्यालय के
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व जल और स्वच्छता सहायक संगठन जींद की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जल संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि के तौर पर कार्यकारी अभियंता व नोडल अधिकारी संजीव कुमार उपस्थित रहे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सलाहकार रणधीर मताना ने की। इस मौके पर अजय गोदारा, दिनेश मलिक, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र दुग्गल और कुशल शर्मा उपस्थित रहे।
वोट के अधिकार के लिए किया आंदोलन : सुनील
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में श्री साईं वेलफेयर सोसाइटी की ओर से सामुदायिक गतिविधि का आयोजन शिव कॉलोनी स्थित शिव धर्मशाला में किया गया। संस्था महासचिव सुनील कुमार ने कहा कि 1908 मेंं 15 हजार महिलाओं ने उनके सम्मान और वोट के अधिकार के लिए आंदोलन किया। संस्था की अकाउंट ऑफिसर सुमन ने महिलाओं के सम्मान में गीत गाया, जिसके बोल थे मनै गर्भ में मरवाइ मतना मैं संसार देखना चाहूं सूं, जो की एक अजन्मी बच्ची की पुकार को दर्शाता है। इस मौके पर अवनी, मीनाक्षी, लक्ष्य और प्रवीण मौजूद रहे।
सीनियर सिटीजन फोरम और राजकीय महिला महाविद्यालय ने बुजुर्ग महिलाओं को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। सीनियर सिटीजन फोरम और राजकीय महिला महाविद्यालय ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया। वरिष्ठ नागरिक फोरम से डॉ. एके चावला, उषा चावला, सरोज जैन, कांता, राजकीय महिला महाविद्यालय से प्राचार्य जय नारायण गहलावत, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र कुमार और महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुमिता आशरी ने मिलकर डिप्टी स्पीकर की मां विद्यावंती को सम्मानित किया। इसके अलावा सेवानिवृत्त प्राचार्य रजनीश बहल की मां मोहिनी बहल, हरीश वासुदेव की मां विद्यावंती, चमन लाल अरोड़ा की पत्नी कृष्णावंती और तीर्थराज अरोड़ा की पत्नी स्वर्ण कौर को सबके घर जाकर उन्हें सम्मानित किया।
08जेएनडी10-बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित करते सीनियर सिटीजन फ ोरम और राजकीय महिला महाविद्यालय के