संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। विदेश में रहने वाले परिचित बनकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 2.45 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ईंटल खुर्द निवासी अजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कौशल रोजगार निगम के तहत सिंचाई विभाग में कार्यरत है। 10 मई को उसके पास मैसेंजर पर उसके परिचित मंसू भाना की आईडी से संदेश आया। ठग ने बताया कि वह उसके खाते में 10.40 लाख रुपये भेज रहा है और 15 दिन बाद भारत आकर राशि ले लेगा।
इसके बाद आरोपी ने बैंक जमा रसीद और फोन कॉल के जरिए भरोसा दिलाया। फिर वीजा क्लियर कराने के नाम पर एजेंट को 2.45 लाख रुपये देने की बात कही। अजय ने बताए गए खाते में रकम जमा करा दी। बाद में मंसू भाना से संपर्क करने पर पता चला कि उसने कोई संदेश या पैसे नहीं भेजे थे। तब ठगी का खुलासा हुआ।