फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपर 100 लेवल-1 परीक्षा में 2404 विद्यार्थी शामिल

Thu, 12 Feb 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी28: सुपर 100 लेवल-एक की परीक्षा देते विद्यार्थी। स्रोत ​संस्थान
विज्ञापन
जींद। जिले में सुपर 100 योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिए लेवल-1 प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिलेभर के 11 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) आधारित रही जिसमें गणित से जुड़े 50 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र 200 अंकों का था और प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग का प्रावधान रखा गया था।
विज्ञापन

जिले में पंजीकृत 3333 अभ्यर्थियों में से 2404 विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज कराई। विभिन्न ब्लॉकों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। उचाना मंडी केंद्र पर सर्वाधिक 356 विद्यार्थी उपस्थित रहे जबकि अन्य केंद्रों पर भी संतोषजनक उपस्थिति रही। लेवल-एक में सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण यानी लेवल-दो जिला स्तरीय परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
यह परीक्षा संबंधित जिलों में ही आयोजित की जाएगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों को लेवल-3 के लिए हरियाणा सुपर 100 कैंपस, कुरुक्षेत्र में बुलाया जाएगा, जहां उन्हें आवासीय व्यवस्था के साथ विशेष शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। अंतिम रूप से चयनित विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इंसेट
ब्लाॅक-परीक्षा केंद्र - कुल विद्यार्थी -हाजिर विद्यार्थी
अलेवा-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगूरां-236-190
जींद-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद-324-251
जींद-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद-324-191
जुलाना-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना-336-260
नरवाना-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना-296-151
नरवाना-पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना-305-229
पिल्लूखेड़ा-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा-187-129
सफीदों-राजकीय कन्या माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों-274-223
सफीदों-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों-249-183
उचाना-राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी-494-356
उचाना-राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना कलां-308-241
वर्जन
योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। अब तक इस पहल के माध्यम से 100 से अधिक विद्यार्थी आईआईटी में चयनित हो चुके हैं। इसके अलावा 119 से अधिक छात्र एनआईटी व अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में तथा लगभग 80 विद्यार्थी एम्स और विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पा चुके हैं।
विज्ञापन

रणधीर सिंह लोहान जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें