फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए 24 खिलाड़ी चयनित

Fri, 07 Nov 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी05 : अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिला खेल अधिकारी कार्यालय की ओर से अर्जुन स्टेडियम में आयोजित बास्केटबॉल ट्रायल में कुल 70 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से 24 खिलाड़ियों का चयन हुआ, जिनमें 12 लड़के और 12 लड़कियां शामिल हैं।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक पंचकूला में होगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने ड्रिब्लिंग, पासिंग, शूटिंग और टीम कोऑर्डिनेशन जैसे विभिन्न आयामों में अपनी क्षमता दिखाई।
फिटनेस, खेल तकनीक, अनुशासन और प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। कोचों ने बताया कि इस बार खिलाड़ियों का जोश और तैयारी दोनों ही बेहतर नजर आई। चयनित खिलाड़ियों को राज्यस्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए विशेष अभ्यास सत्र करवाए जाएंगे। ट्रायल के दौरान जिला खेल अधिकारी और प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है और वे राज्य स्तर पर जींद का नाम रोशन करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। इस अवसर पर कोच ने कहा कि जींद जिले में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस जरूरत है उन्हें उचित प्रशिक्षण और अवसर देने की।
वर्जन
खेलों में भाग लेने से युवाओं के सर्वांगीण विकास होता है। ऐसे ट्रायल न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं बल्कि जिले का गौरव बढ़ाने का भी अवसर देते हैं। पंचकूला में होने वाले इस टूर्नामेंट में जींद टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।-रामपाल हुड्डा, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें