फोटो 27जेएनडी04-हाउसिंग बोर्ड की बंद मार्किट में हुई बैठक में मौजूद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पद
- फोटो : सांकेतिक
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा, खंड जींद की कार्यकारिणी की समीक्षा बैठक रविवार को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की बंद मार्केट में हुई। अध्यक्षता खंड प्रधान मा. कर्मवीर सिंह संधू ने की, जबकि संचालन खंड सचिव महेंद्र सिंह बिश्नोई ने किया। बैठक में 29 और 30 सितंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले 24 घंटे के पड़ाव की तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। खंड प्रधान संधू ने बताया कि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर देशभर के जिला मुख्यालयों पर 29 सितंबर सुबह दस बजे से 30 सितंबर सुबह दस बजे तक धरना दिया जाएगा। धरने के दौरान डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा जाएगा। संवाद