फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा के 23 वादे बजट में लागू : दुष्यंत चौटाला

विज्ञापन
डूमरखा कलां में ग्रामीणों को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जजपा के 23 वादे बजट में लागू हो गए हैं। बाकी वादे भी जल्द पूरे कर दिए जाएंगे। 60 दिन में 250 रुपये पेंशन बढ़ाई गई। इसके आगे भी बढ़ाया जाएगा। जजपा ने जो वादे किए थे, वह सब समय पर पूरे किए जाएंगे। यह बातें उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहीं। उपमुख्यमंत्री डूमरखां कलां गांव में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें 47 हजार मतों से जीत दिलाकर उनकी जिम्मेदारी और बढ़ा दी है। 11 महीने पहले बनी पार्टी के दस विधायक कार्यकर्ताओं की मेहनत और मतदाताओं के समर्थन से बने हैं, जिससे प्रदेश सरकार में हिस्सेदारी हुई है। कार्यकर्ता के सम्मान को घटने नहीं दूंगा। उचाना हलके में इतने विकास कार्य करवाए जाएंगे कि पूरे प्रदेश में यह मॉडल हलका होगा। इसके बाद उन्होंने डूमरखा खुर्द, झील व डोहाना खेड़ा गांव के दौरे किए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का स्तर बढ़े, इसके लिए गांव में इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे। इससे ग्रामीण अंचल के बच्चे भी शहरी बच्चों के मुकाबले अपने आप को पिछड़ा महसूस नहीं कर पाएंगे। छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल खोले जाएंगे। प्रदेश में तालाबों के रख-रखाव के लिए एक हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। जींद में दो साल में मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक अमरजीत ढांडा, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, कुलदीप रंधावा, वीरेंद्र कौशिक, महीपाल खेड़ी, डॉ. ईश्वर, पप्पू नगूरां, भलेराम श्योकंद, सरपंच वेदपाल भनवाला, महीपाल बधाना, अजमेर वकील, केलो देवी, नसीब घसो, अनिल कुंडू, भूरिया श्योकंद और गुरदीप सांगवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें