02जेएनडी04-लैक्रॉस नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में 29 अप्रैल से एक मई तक हुई तीन दिवसीय तीसरी सब जूनियर, जूनियर और सीनियर नेशनल लैक्रोस चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा की छह टीमों मे पांच टीम ने मेडल जीतकर प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया।
चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों की 26 टीमों ने भाग लिया। लैक्रोस एसोसिएशन ऑफ जींद के प्रधान शेखर रेढू और महासचिव राजपाल रेढू ने बताया हरियाणा प्रदेश के लगभग दस जिलों के 42 लड़के और 42 लड़कियों ने अलग-अलग आयु वर्ग में भाग लिय। इनमें जींद जिले की नौ लड़कियों और 14 लड़कों ने मेडल जीते। राजपाल रेढू, दीपक जींद, सोनू, राहुल पानीपत, मनीष रोहतक, विष्णु विश्नोई और मंजू टोहाना ने हरियाणा टीम के कोच मैनेजर की भूमिका निभाई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटी के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. बलजीत सिंह शेखू और जेजेटी यूनिवर्सिटी राजस्थान के वाइस चांसलर डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए भविष्य में ऐसे ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।