लालडू। पंजाब एक्साइज विभाग ने हंडेसरा-अंबाला रोड पर एक टाटा-407 ट्रक से अंग्रेजी शराब की 220 पेटियां बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचन प्रिंस ठाकुर निवासी घासोखुर्द, तहसील उचाना, जिला जींद के रूप में हुई है। यह शराब फॉर सेल इन चंडीगढ़ की मुहर वाली हैं और इस ट्रक में पंजाब से होते हुए हरियाणा में पहुंचाई जा रही थी।
हंडेसरा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। डेराबस्सी सर्कल के एक्साइज इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई एक्साइज कमिश्नर वरुण रुजम के नेतृत्व और एडिश्नल कमिश्नर नरेश दूबे की देखरेख में उन्होंने कुराली सर्कल के इंस्पेक्टर सतिंदर मल्ही और सरुपिंदर संधू की टीम ने गुप्त सूचना पर की है। उन्होंने बताया कि चेकिंग के लिए चंडीगढ़ से आ रहे ट्रक नंबर एचआर 55के 9117 को रोका और तलाशी लेने पर इसमें से 220 पेटियां शराब बरामद की गई। इनमें जुबली व्हीस्की की 70 पेटियां, लंडन प्राइड व्हिस्की की 70 पेटियां और 80 पेटियां ब्लैक स्टिक व्हिस्की की शामिल हैं।
खोली में शांतनु का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता। -संवाद